Latest Newsझारखंडकांग्रेस का महंगाई मुक्त अभियान : रांची में राजभवन के समक्ष दिया...

कांग्रेस का महंगाई मुक्त अभियान : रांची में राजभवन के समक्ष दिया धरना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: देशव्यापी महंगाई मुक्त अभियान के तहत रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।

मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस आज पूरे सप्ताह का महंगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है।

चुनावी मंच पर केंद्र सरकार ने अपनी विफलताओं को छुपाकर लोगों से भावनात्मक छलकर सत्ता हथियाने का कार्य किया है।

इस देश की जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो पेट्रोल के दामों में 25 रुपये की कमी हो जाएगी। 2014 में जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी से गुजर रहा था।

उस समय देश की यूपीए सरकार ने ऐसी आर्थिक नीतियां तैयार की थी, जिससे भारत इस विश्वव्यापी मंदी से अछूता रहा था।

पांडेय शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को बंद करने की केंद्र सरकार द्वारा साजिश की जा रही है। इसलिए मनरेगा की राशि में कमी की जा रही है।

लगातार पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्धि से जनता परेशान है।

मनरेगा जैसी योजना कोरोना काल में गांव -कस्बों में बड़े पैमाने पर रोजगार देकर अनेक लोगों को संकट से उबारा था। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, उन राज्य सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास भी केंद्र की सरकार द्वारा किया जा रहा है।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महंगाई मुक्त भारत होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो थोड़ी महंगाई पर सड़क पर उतर कर आंदोलन करती थी। गरीबों के मद्देनजर बजट नहीं बनाने के कारण आज जनता सड़कों पर है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि महंगाई इस देश की अर्थव्यवस्था की सच्चाई है और इसके बुरे असर दूरगामी हैं। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश विचित्र दौर से गुजर रहा है।

लगातार पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्धि से जनता परेशान है। इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ऐसी जनविरोधी नीतियों में संलिप्त रहेगी तो 2024 में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।

इसके अलावा विधायक दीपिका पांडे सिंह, बंधु तिर्की, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य ने भी धरना को संबोधित किया।

वहीं दूसरी ओर धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने ठेले पर स्कूटी और एलपीजी सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूटी और सिलेंडर पर फुल-माला भी चढ़ाया।

मौके पर शहजादा अनवर, रविंद्र सिंह, केएन त्रिपाठी, राजीव रंजन प्रसाद, अशोक चौधरी ,अजय शाहदेव, केशव महतो कमलेश, सुल्तान अहमद, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी, तौसीफ अहमद ,आभा सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...