झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 159 कोरोना पॉजिटिव, 152 ठीक हुए

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों से 159 नए Corona Infected मरीजों की पहचान की गई। 152 लोग कोरोना से ठीक भी हुए।

1235 Active Cases में सबसे अधिक रांची में 407 केस एक्टिव है।

मंगलवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य (Opposite State) के 16 जिलों से कोरोना के 159 नए मरीज मिले हैं।

1235 सक्रिय केस

Health Department के अनुसार बोकारो से 19, देवघर से 15, धनबाद से दो, दुमका से 14, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 24 , गढ़वा से दो, गोड्डा से 11, गुमला से नौ, हजारीबाग से 13,कोडरमा से दो , लातेहार से 14, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से सात, रांची से 21 , सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,178 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 30 हजार 241 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1235 सक्रिय केस (Active Case) है। कोरोना से चार लाख, 32 हजार, 616 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article