रांची हटिया में SBI के ATM में लगी आग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को स्टेट बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

आग लगने से एटीएम मशीन भी जलकर राख हो गई। एटीएम में आग लगने की जानकारी जीआरपी को दी गई।

सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। बताया जाता है कि कैश चेस्ट भी आग की चपेट में आ गया है।

आग लगने से कई लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। फिलहाल, बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article