रांचीवासियों का दिल से आभार, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई रामनवमी: DC रांची

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला में रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त छवि रंजन ने रांचीवासियों को धन्यवाद दिया है।

सोमवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से रांची वासियों का धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर से रांची ने मिसाल कायम किया है, सभी रांचीवासियों का दिल से आभार जताया है।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, अंचलाधिकारियों प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कड़ी धूप में पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

दशमी और चैती विसर्जन भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा

मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए न्यूज़ कवरेज किया।

अखड़ा समिति के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सामूहिक प्रयास से रांची ने एक बार फिर से मिसाल कायम किया है।

उपायुक्त ने उम्मीद जतायी कि रांचीवासियों के सहयोग से दशमी और चैती विसर्जन भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

Share This Article