Latest Newsझारखंडझारखंड में 12 और 13 अप्रैल को Heat wave Alert जारी, 12...

झारखंड में 12 और 13 अप्रैल को Heat wave Alert जारी, 12 से 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में मई-जून में पड़ने वाली गर्मी इस बार अप्रैल में ही लोग झेल रहे हैं। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजधानी रांची में हीट वेव रिकॉर्ड किया गया।

वहीं मौसम विभाग रांची से 12 और 13 अप्रैल को भी हीट वेव अलर्ट (Heat wave Alert) जारी किया गया है। ऐसे में जरूरी न हो तो लोगों से 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान पलामू जिले में 44.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान गढ़वा में 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

जबकि राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार से रांची का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

सुबह 8:30 बजे से ही सूर्य की किरणें रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देती है और दोपहर होते-होते तापमान 41 डिग्री अधिकतम तक पहुंच जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे। राज्य के उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज) भाग में हल्की बारिश की भी संभावना जतायी गयी है।

इससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा 13-14 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आंशिक बादल छाये रहेंगे।

इधर गर्म हवाओं के बीच तवे की तरह सड़कें तप रही है। प्रचंड गर्म हवाओं की बयार की वजह से आम आवाम सूर्य की किरणों से बचाव के लिए महिलाएं चेहरे और हाथों पर दुपट्टा और पुरुष वर्ग गमछा और छाता लगा कर बचाव करने में लगे हैं।

इधर एक माह से बारिश ना होने की वजह से भी लोगों का हाल बेहाल है। लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

गर्म हवाओं की वजह से लोग घरों से निकलने के लिए परहेज कर रहे हैं, बहुत जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं।

विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग

इधर सरकारी विद्यालय और निजी विद्यालय वर्तमान समय में सुबह सात बजे से एक बजे तक संचालित हो रही है।

ऐसे में अभिभावकों ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक संचालित करें, ताकि बच्चे दोपहर की बजाय 11: 30 बजे तक अपने घर पहुंच सके।

आने वाले दिनों में लू का खतरा

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में लू का खतरा और भी बढ़ेगा और गर्म हवाओं से जनजीवन और प्रभावित होगा।

इधर गर्मी से बचाव के लिए लोग गन्ना का जूस, नारियल पानी, तरबूज, शीतल पेय, खीरा का उपयोग कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...