रांची में रामनवमी की शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में महावीर मंडल ने रामनवमी की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारी की है।

रविवार दोपहर 1:30 बजे से शहर के सभी इलाकों से जुलूस निकाला जायेगा, जो 5:30 बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगा। यहां से सभी तपोवन राम मंदिर की ओर बढ़ेंगे।

श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इस बार शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी।

तय रूट से ही झांकी ले जाने की अपील की है

शोभायात्रा के लिए 20 टोलियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 41 झांकियों की सूची आयी है, जिसमें मथुरा और वृंदावन से आने वाली झांकियां विशेष रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में व्यापक इंतजाम रखने का भी आग्रह किया गया है।

जयसिंह यादव ने कहा कि शोभायात्रा और झांकी के लिए 150 बड़े तथा 50 छोटे वाहन मांगे गये हैं।साथ ही उन्होंने झांकी के दौरान किसी भी तरह का भड़काउ गाना नहीं बजाने का आग्रह सभी से किया है।

साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तय रूट से ही झांकी ले जाने की अपील की है।

Share This Article