IAS पूजा सिंघल मामला : ED ने विशाल चौधरी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: निलंबित IAS पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले में प्रवर्तन निदेशालय( ED) की जांच लगातार जारी है।

इसी दौरान मंगलवार को ईडी ने रांची विशाल चौधरी, अनिल झा और निशित केसरी के ठिकाने पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने विशाल चौधरी को मंगलवार को हिरासत में लिया।

IAS पूजा सिंघल मामला : ED ने विशाल चौधरी को किया गिरफ्तार

मोबाइल फोन से कई राज खुलने की संभावना

मंगलवार को ईडी की टीम ने सात जगहों पर छापामारी की, जो अब भी जारी है। ED की टीम विशाल चौधरी को अपने साथ ले गयी।

विशाल चौधरी की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है।

विशाल चौधरी के ठिकाने से निवेश संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं। साथ ही उसके मोबाइल फोन से कई राज खुलने की संभावना है।

Share This Article