Homeझारखंडसाहिबगंज में बिहार-झारखंड के बीच गंगा नदी में चलने वाला मालवाहक जहाज...

साहिबगंज में बिहार-झारखंड के बीच गंगा नदी में चलने वाला मालवाहक जहाज हुआ अनियंत्रित, 10 लोग लापता

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में चलने वाला एक मालवाहक जहाज अनियंत्रित हो जाने से उसमें दस लोगों के डूबने की आशंका है।

बताया जाता है कि जहाज पर करीब 16 ट्रकों में स्टोन (पत्थर) लोड था। सभी ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर भी इस जहाज में सवार थे।

हादसे में जहाज के कैप्टन दल के सदस्यों और ट्रकों के ड्राइवर-खलासी सहित 10 लोगों के डूबने की आशंका है। अब तक सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं।

साहिबगंज में बिहार-झारखंड के बीच गंगा नदी में चलने वाला मालवाहक जहाज हुआ अनियंत्रित, 10 लोग लापता

सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है। जहाज साहिबगंज से मनिहारी की तरफ जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के साहिबगंज से बिहार के कटिहार की तरफ मालवाहक जहाजों से स्टोन चिप्स (पत्थर) भेजा जाता है।

गुरुवार रात साहिबगंज घाट से करीब डेढ़ दर्जन लोड ट्रकों के साथ जहाज, बिहार की तरफ रवाना हुआ। यह जहाज बीच नदी में अनियंत्रित हो गया।

साहिबगंज में बिहार-झारखंड के बीच गंगा नदी में चलने वाला मालवाहक जहाज हुआ अनियंत्रित, 10 लोग लापता

जहाज के कुछ स्टाफ सुरक्षित हैं जो जहाज को किनारे तक लेकर आए हैं

जहाज के कुछ स्टाफ सुरक्षित हैं जो जहाज को किनारे तक लेकर आए हैं, लेकिन 10 लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

हादसे की सूचना के बाद बचाव एवं राहत के लिए साहिबगंज प्रशासन सक्रिय है। एनडीआरएएफ से मदद मांगी गई है।

देवघर से एनडीआरएएफ की एक टीम साहिबगंज के लिए चल चुकी है। साहिबगंज थाना प्रभारी ने हादसे की पुष्टि की है।

हालांकि मालवाहक जहाज पर लोड ट्रकों की संख्या और ड्राइवर-खलासी की संख्या पर उन्होंने कहा कि अभी बताना मुश्किल है।

जानकारी के अनुसार जहाज पर लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इस वजह से जहाज का संतुलन बिगड़ गया।

उल्लेखनीय है कि गत 25 फरवरी को झारखंड के जामताड़ा जिले के बराकर नदी में नाव पलटने से 16 से ज्यादा लोगों डूब गए थे।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...