कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष पद के लिए Interview

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय (Congress Committee Headquarters) रांची में जिला अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को Interview हुआ।

इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश जोशी सह निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कसाना, भावेश चौधरी, मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख संबद्ध जिला के संयोजक भी उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी Avinash Pandey ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इस सत्र में राज्य गठन के बाद सर्वश्रेष्ठ सदस्यता अभियान चलाया।

सितंबर माह तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करवा लेना है संपन्न

प्रदेश में कुल आठ लाख 47 हजार 754 सदस्य बनाये गये जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि इस सत्र के लिये पारदर्शी तरीके से चुनावी प्रक्रिया (Electoral process) का संचालन हुआ।

प्रखंड से लेकर जिला संगठन के लिये हर स्तर पर विस्तार से चर्चा कर सर्वानुमती बनाने का प्रयास किया गया है।

सितंबर माह तक राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) का चुनाव संपन्न करवा लेना है। इसी कड़ी में ये पूरी प्रक्रिया संचालित हो रही है।

Share This Article