Latest Newsझारखंडसर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने के बाद जयंत सिन्हा पहुंचे रांची, हवाई अड्डे...

सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने के बाद जयंत सिन्हा पहुंचे रांची, हवाई अड्डे पर हुआ स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सर्वश्रेष्ठ सांसद चुने जाने के बाद हजारीबाग से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा रविवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार जयंत सिन्हा को नई दिल्ली में स्कॉच एजेंसी की ओर से सर्वश्रेष्ठ सांसद-2022 का पुरस्कार और प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की ओर से वित्त संबंधी संसदीय समिति में बेहतर कार्य के लिए संसद रत्न-2022 का पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार पाने के बाद सिन्हा रांची पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता के आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी संख्या में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे हुए थे। अपने-अपने नेता के स्वागत को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने दिखे।

बताया जाता है कि कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में हल्की फुल्की झड़प भी हुई। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हो रही थी।

भाजपा कार्यकर्ता जयंत सिन्हा और कांग्रेस के कार्यकर्ता असंगठित कामगार यूनियन के नेता सह पूर्व सांसद उदित राज का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...