झारखंड विधानसभा : CM हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, वेल में पहुंचे भाजपा विधायक

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान भाजपा विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। भाजपा विधायक मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री पर कोयला चोरी करवाने और पत्थर लीज अपने नाम करवाने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर विधायक सीपी सिंह ने राज्य में विधि व्यवस्था फेल होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में ला एंड ऑर्डर ध्वस्त है।

उन्होंने कहा कि अशोक नगर में महिला की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। पार्षद अशोक कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। नेम्ड एफआईआर के बावजूद कार्यवाई नहीं हो रही है।

Share This Article