Homeझारखंडझारखंड बंद का ऐलान, जानिए क्या है वजह, मैट्रिक और इंटर के...

झारखंड बंद का ऐलान, जानिए क्या है वजह, मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी को हो सकती है इस दिन परेशानी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कई राजनीतिक संगठनों की ओर से 24 मार्च को झारखंड बंद (Jharkhand Band) की अपील की गई है।

झारखंड बंद की अपील पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि बंद की रूपरेखा तय कर ली गई है।

पूर्व मंत्री का कहना है कि पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए। हेमंत सोरेन सरकार इसके लिए कोई पहल नहीं कर रही है।

इसलिए उन्होंने झारखंड बंद की अपील की है। उस दिन बड़ी संख्या में आरक्षण समर्थक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

यातायात ठप रखेंगे। दुकानें बंद रखी जाएंगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आरक्षण संबंधित मांग के प्रति सरकार का ध्यान खींचने के लिए पिछड़ी जातियों द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।

झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 24 मार्च, 2022 से ही शुरू हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसके लिए समयसारिणी पहले ही जारी कर चुकी है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बंद के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बंदी का निर्णय

जानकारी के अनुसार, झारखंड बंद की अपील पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से की गई है। बीते दिनों रांची के धुर्वा स्थित विधायक क्लब सभागार में इस संगठन की बैठक भी हुई थी।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले 24 मार्च को झारखंड बंद किया जाएगा।

संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बंदी का निर्णय लिया है।

लालचंद महतो ने कहा कि जबतक आरक्षण नहीं मिलता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है।

मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ों को जागरूक करने के लिए पिछड़ा जागरुकता रथ निकलेगा। कार्यकारी अध्यक्ष गंगा शर्मा ने कहा कि हमें प्रखंड स्तर पर संगठन को विस्तार करना होगा।

मैट्रिक परीक्षा का Schedule

24 मार्च : आइआइटी और अन्य वोकेशनल विषय

26 मार्च : वाणिच्य व गृह विज्ञान

28 मार्च : खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया

30 मार्च : उर्दू, बंगला, उड़िया

02 अप्रैल : अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संताली और उरांव

05 अप्रैल : संगीत

07 अप्रैल : सामाजिक विज्ञान

09 अप्रैल : हिंदी ए और हिंदी बी

12 अप्रैल : विज्ञान

16 अप्रैल : गणित

18 अप्रैल : संस्कृत

20 अप्रैल : अंग्रेजी

इंटर परीक्षा का Schedule

24 मार्च : वोकेशनल विषय, कला, विज्ञान और वाणिज्य

26 मार्च : इलेक्टिव लैंग्वेज कंपलसरी आटर्स व एडिशनल लैंग्वेज विज्ञान व वाणिज्य

28 मार्च : कंपलसरी कोर लैंग्वेज आर्टस व हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए

29 मार्च : आटर्स कंपलसरी कोर लैंग्वेज विज्ञान व वाणिज्य, हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए

30 मार्च : संगीत

02 अप्रैल : कंप्यूटर साइंस विज्ञान व वाणिज्य, साइकोलाजी आटर्स

05 अप्रैल : इकोनामिक्स विज्ञान व वाणिज्य, एंथ्रोपोलाजी आटर्स

07 अप्रैल : फिलासफी आटर्स

08 अप्रैल : फिजिक्स व अकाउंटेंसी

09 अप्रैल : इतिहास

12 अप्रैल : जियोलाजी विज्ञान, बिजनेस स्टडी वाणिज्य व होम साइंस आटर्स

16 अप्रैल : बायोलाजी, बिजनेस मैथमेटिक्स वाणिज्य और सोसियोलाजी आर्टस

18 अप्रैल : इकोनामिक्स आटर्स

19 अप्रैल : रसायन विज्ञान और आंत्रप्रिन्योरशिप वाणिज्य

20 अप्रैल : जियोग्राफी आटर्स

22 अप्रैल : मैथमेटिक्स और स्टेटिसटिक्स कला, विज्ञान व वाणिज्य

25 अप्रैल : पालिटिकल साइंस आटर्स

spot_img

Latest articles

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...

अनमोल बिश्नोई पर गृह मंत्रालय का सख्त फैसला, हिरासत पर लगी एक साल की रोक

Home Ministry takes Strict action against Anmol Bishnoi : केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय...

खबरें और भी हैं...

कोलकाता में मेसी के दौरे पर बवाल, अव्यवस्था के बाद राजनीति तेज

Messi's Visit Sparks Chaos in Kolkata : अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel...

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: बदली राजनीति की तस्वीर, UDF आगे, तिरुवनंतपुरम में NDA का बड़ा उलटफेर

Kerala Local Body Elections: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की...

संत मरिया महागिरजाघर में क्रिसमस गैदरिंग की शुरुआत, प्रेम और भाईचारे का संदेश

Christmas Gathering begins at St. Mary's Cathedral: पुरूलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में...