Homeझारखंडझारखंड कांग्रेस के विधायक करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात, इरफ़ान अंसारी ने...

झारखंड कांग्रेस के विधायक करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात, इरफ़ान अंसारी ने कहा- पार्टी में रिजेक्टेड नेता को किया जा रहा सेलेक्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आये दिन कांग्रेस विधायक पार्टी और कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के विरोध में बोल रहे हैं।

अब कई विधायक खुलकर सामने आ गये हैं। अभी बीते दिनों दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विधायकों की बैठक हुई थी।

इसमें संगठन की मजबूती और एकजुट होकर काम करने का टास्क दिया गया था लेकिन दिल्ली से रांची लौटने के बाद विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ गयी है।

अब कांग्रेस के लगभग नौ विधायकों ने पार्टी कोटे के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर विधायकों ने गुरुवार रांची के जेएससीए स्टेडियम में बैठक की।

इसमें लगभग कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाणी, राजेश कच्छप, उमाशंकर अकेला शामिल हुए हैं। बताया जाता है कि इस बैठक का नेतृत्व जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी ने किया। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में यह विधायक दिल्ली जाकर राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल राव से मुलाकात करेंगे।

इरफ़ान अंसारी ने कहा…

इस संबंध में इरफ़ान अंसारी ने कहा कि पार्टी में रिजेक्टेड नेता को सेलेक्ट किया जा रहा है। सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री नकारा हैं।

मंत्री बनाने में एक ही वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। एक भी मंत्री के काम से जनता खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।

नमन विक्सल कोंगाणी ने कहा…

नमन विक्सल कोंगाणी ने कहा कि एक तो पहले मंत्री पार्टी कोटे के मंत्री कोई काम नहीं करते थे। अब जो नए प्रभारी आये हैं वो भी हमारी बात नहीं सुनते।

ऐसे में न तो हमारी सरकार में ही सुनी जा रही है और ना ही संगठन में। इसे लेकर हम आलाकमान से बात करेंगे। इसे लेकर हम लोग दिल्ली जायेंगे।

राजेश कच्छप ने कहा कि हमारी ही पार्टी के मंत्री हमें समय नहीं दे रहे हैं। कोई काम नहीं हो रहा है। छोटे-छोटे-छोटे काम के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब बरदाश्त नहीं करेंगे।

उमाशंकर अकेला ने कहा…

उमाशंकर अकेला ने कहा कि बहुत हो गया। अब सीधे राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि न तो सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री ठीक काम कर रहे हैं और ना ही संगठन में ठीक से काम हो रहा है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी का कोई विधायक असंतुष्ट नहीं है। सभी विधायक एकजुट हैं।

विधायक आपस में बैठ कर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आंतरिक लोकतंत्र जिंदा है। किसी को कोई समस्या है तो मेरे संज्ञान में वो बात आनी चाहिए। सभी समस्याओं का निदान होगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...