झारखंड : राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी का निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजमहल के पूर्व सांसद सोम मरांडी का निधन हो गया है। तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के रिम्स लाया गया, जहां बुधवार को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि सोम मरांडी भाजपा के टिकट पर 1998 में राजमहल लोकसभा से सांसद चुने गए थे। सोम मरांडी के निधन की खबर मिलते हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रिम्स पहुंचे।

1998 में हुए उपचुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को यहां से जीत हासिल हुई थी। वह भी महज नौ वोट से। लोकसभा में सबसे कम वोट से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी भाजपा के सोम मरांडी के नाम है।

भाजपा के सोम मरांडी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता थॉमस हांसदा को 1998 में नौ मतों से हराया था। सोम मरांडी के निधन पर पूर्व सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि राजमहल के पूर्व सांसद व हम सभी के पुराने साथी सोम मरांडी के रिम्स में असामयिक निधन से मन व्यथित है।

Share This Article