• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

झारखंड पंचायत चुनाव : अंतिम चरण का मतदान 27 मई काे, राज्यपाल की सहमति का इंतजार

3 years ago
JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट

JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट

13 hours ago
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

14 hours ago
Ranchi Sadar Hospital

रांची के सदर अस्पताल में बनेगा कैथ लैब, सरकार ने निकाला टेंडर

14 hours ago
रांची में 20 मई को रोजगार मेला: 1600+ नौकरियां, मेदांता से Swiggy तक, 8वीं पास से M.Tech तक के लिए मौका

रांची में 20 मई को रोजगार मेला: 1600+ नौकरियां, मेदांता से Swiggy तक, 8वीं पास से M.Tech तक के लिए मौका

14 hours ago
झारखंड में 17-23 मई तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम रहेगा बदला-बदला

झारखंड में 17-23 मई तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम रहेगा बदला-बदला

14 hours ago
“फौजियों का गांव” बापोड़ा की बहू हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, SP नेता के बयान ने छेड़ी बहस

“फौजियों का गांव” बापोड़ा की बहू हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, SP नेता के बयान ने छेड़ी बहस

14 hours ago
वाघा-अटारी बॉर्डर से लौटे BSF जवान पूर्णम शॉ को परिवार से मिलने की इजाजत नहीं, पाकिस्तान में दी मानसिक प्रताड़ना, ब्रश तक नहीं करने दिया

वाघा-अटारी बॉर्डर से लौटे BSF जवान पूर्णम शॉ को परिवार से मिलने की इजाजत नहीं, पाकिस्तान में दी मानसिक प्रताड़ना, ब्रश तक नहीं करने दिया

14 hours ago
YouTuber ज्योति रानी उर्फ ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी का आरोप

YouTuber ज्योति रानी उर्फ ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी का आरोप

14 hours ago
Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

15 hours ago
पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

15 hours ago
शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह

शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह

15 hours ago
भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स

भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स

15 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Sunday, May 18, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

April 9, 2022

झारखंड पंचायत चुनाव : अंतिम चरण का मतदान 27 मई काे, राज्यपाल की सहमति का इंतजार

News Aroma Mediaby News Aroma Media
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A

रांची: झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मई में हाेंगे। चार चरणाें में हाेने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 14 मई काे और अंतिम चरण का मतदान 27 मई काे हाेगा। जून में परिणाम आयेगा।

पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयाेग ने इसकी तैयारी कर ली है। पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया है।

राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। प्रस्ताव पर राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद राज्य सरकार चुनाव की अधिसूचना जारी करेगी।

RelatedPosts

JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट

JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट

May 17, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

May 17, 2025
Ranchi Sadar Hospital

रांची के सदर अस्पताल में बनेगा कैथ लैब, सरकार ने निकाला टेंडर

May 17, 2025

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में ही हाेने थे लेकिन काेराेना के कारण यह नहीं हाे सका। समिति बनाकर पंचायताें के विकास से संबंधित काम चलाया जा रहा है।

समिति काे मई 2021 तक का समय दिया गया था। बाद में पंचायत चुनाव हाेने तक इसका अवधि विस्तार कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश से मंगाए गए बैलेट बाॅक्स

पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से हाेंगे। इसके लिए 50 हजार बैलेट बाॅक्स उत्तर प्रदेश से मंगाए गए हैं। इसके अलावा राज्य में पहले से 52 हजार बैलेट बाॅक्स उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार ने चेताया था कि पंचायत चुनाव न कराने पर केंद्रीय राशि राेक दी जाएगी। इसके देखते हुए राज्य सरकार ने जल्दी चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी।

ओबीसी काे बिना आरक्षण दिए चुनाव कराने की अधिसूचना जारी

इधर, पंचायती राज विभाग ने सुप्रीम काेर्ट के आदेश के आधार पर ओबीसी काे बिना आरक्षण दिए चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है।

ओबीसी के लिए आरक्षित सीट काे इस बार सामान्य सीट मानते हुए चुनाव कराए जाएंगे। आयाेग ने डीसी काे निर्देश दिया है कि चुनाव की घाेषणा के बाद मतदान केंद्राें में काेई बदलाव नहीं हाेगा।

सिर्फ विशेष परिस्थिति में ही कुछ केंद्राें में बदलाव हाे सकते हैं। दरअसल, कुछ जिलाें से अभी भी बूथ बदलने के प्रस्ताव आ रहे हैं।

कहां कितने पद आरक्षित

चुनाव में जिला परिषद सदस्य के 536 पदों में से 64 एससी और 178 एसटी के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति के 5341 पदों में से 639 एससी व 1,773 एसटी, ग्राम पंचायत मुखिया के 4,345 पदों में से 412 एससी व 2,272 एसटी और ग्राम पंचायत सदस्य के 53,479 पदों में से 6,101 एससी और 17,060 एसटी के लिए आरक्षित हैं।

ओबीसी के लिए पूर्व में आरक्षित 8,063 पदों को अब अनारक्षित कर दिया गया है। राज्य में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 30,318 अनारक्षित पदों पर चुनाव होना है।

53,480 मतदान केंद्रों का गठन

पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 53,480 मतदान केंद्रों का गठन किया है। मतदान कराने के लिए हर बूथ पर कम से कम पांच लोगों की टीम रहेगी।

सरकारी वाहनों का उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध

राज्य निर्वाचन आयोग ने मई में पंचायत चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने तथा निर्वाचन की शुद्धता को बनाए रखने को लेकर इसे लेकर सभी उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इसके तहत केंद्र या राज्य सरकार का कोई मंत्री सरकारी दौरे के कार्यक्रम को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनाव प्रचार अभियान कार्य के साथ मिश्रित नहीं करेंगे तथा सरकारी तंत्र या कर्मियों का उपयोग चुनाव प्रचार अभियान में नहीं करेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, केंद्र या राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा निर्वाचन के दौरान चुनाव कार्य या चुनाव संबंधी यात्रा के लिए सरकारी वाहनों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि, मंत्री सरकारी वाहनों का उपयोग सरकारी कार्य के दौरान कर सकेंगे।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

झारखंड के 21 जिलों में corona पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं

Next Post

ग्रामीण विकास विभाग ने उपायुक्त छवि रंजन को लिखा पत्र

JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट
झारखंड

JSCA चुनाव 2025 : रांची में अजय नाथ शाहदेव vs एसके बेहरा, 18 मई को मतदान, शाम तक रिजल्ट

JSCA Elections 2025: रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ...

May 17, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल
झारखंड

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को रांची-जमशेदपुर दौरे पर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

Jharkhand News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड के रांची और जमशेदपुर के दौरे पर होंगे। केंद्रीय रक्षा ...

May 17, 2025
Ranchi Sadar Hospital
झारखंड

रांची के सदर अस्पताल में बनेगा कैथ लैब, सरकार ने निकाला टेंडर

Catheterization Laboratory: झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में जल्द ही कैथ लैब (Catheterization Laboratory) की सुविधा शुरू होने ...

May 17, 2025
रांची में 20 मई को रोजगार मेला: 1600+ नौकरियां, मेदांता से Swiggy तक, 8वीं पास से M.Tech तक के लिए मौका
करियर

रांची में 20 मई को रोजगार मेला: 1600+ नौकरियां, मेदांता से Swiggy तक, 8वीं पास से M.Tech तक के लिए मौका

Jobs in Jharkhand: झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग 20 मई ...

May 17, 2025
झारखंड में 17-23 मई तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम रहेगा बदला-बदला
झारखंड

झारखंड में 17-23 मई तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम रहेगा बदला-बदला

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज 17 से 23 मई 2025 तक बदला-बदला रहेगा। रांची मौसम केंद्र और ...

May 17, 2025

Next Post

ग्रामीण विकास विभाग ने उपायुक्त छवि रंजन को लिखा पत्र

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.