Latest Newsझारखंडकांके विधायक समरी लाल की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यपाल से...

कांके विधायक समरी लाल की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यपाल से मिला JMM और Congress का प्रतिनिधिमंडल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा से कांके विधायक समरी लाल की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त शिष्टमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यालय अंचल अधिकारी से निर्गत विधायक समरी लाल का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र का दावा गलत है। कांके अनुसूचित जाति के लिए विधानसभा चुनाव में आरक्षित है।

इसलिए उन्होंने यह गलत जाति प्रमाण पत्र नामांकन के समय प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने का काम किया और वे गत चुनाव में निर्वाचित हुए।

अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अर्हता नहीं रखते हैं

समरी लाल राजस्थान राज्य के प्रवासी हैं एवं उनके पिता रोजगार की तलाश में रांची में प्रवास में आये और बस गये। समरी लाल राजस्थान के प्रवासी हैं।

इसलिए झारखंड राज्य में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अर्हता नहीं रखते हैं। शिष्टमंडल ने मांग की है कि समीर लाल की झारखंड विधान सभा की सदस्यता अविलम्ब रदद् करते हुए कांके विधानसभा सीट को रिक्त घोषित किया जाए।

शिष्टमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, केशव महतो कमलेश, विनोद पाण्डेय आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...