झामुमो विधायक ने सदन में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ स्थानीयता नीति को लेकर खोला मोर्चा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 17वें दिन शुक्रवार को झामुमो विधायक लॉबिन हेम्ब्रेन ने सदन में मुख्यमंत्री के खिलाफ स्थानीयता नीति को लेकर मोर्चा खोल दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा है कि 1932 आधारित नियोजन नीति नहीं बन सकती। इससे हम आहत हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीयता के मुद्दे पर झारखंड जल रहा है। मुख्यमंत्री का ही जब इस तरह का बयान आता है तो सदन में रहना नहीं रहने के बराबर है।

मुख्यमंत्री ने कोर्ट का हवाला दिया। कोर्ट क्या फैसला लेगा, नहीं लेगा यह तो बाद की बात है, पहले आप तो फैसला कीजिये।

पूरे राज्य में अलग-अलग जिले का अलग-अलग डोमिसाइल है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मांग किया कि झारखंड के लोगों को बचाया जाय।

लॉबिन के इस बयान के बाद भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सदन में जमकर हंगामा किया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा था कि राज्य में 1932 का खतियान लागू नहीं हो सकता है। अगर इस आधार पर बनाया जाएगा तो कोर्ट इसे खारिज कर देगा।

Share This Article