HomeझारखंडJPSC-JSSC को 10 अप्रैल तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश, मुख्य सचिव...

JPSC-JSSC को 10 अप्रैल तक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश, मुख्य सचिव ने विभागों को लिखा पत्र

Published on

spot_img

रांची: झारखंड के कई विभागों ने जेपीएससी (JPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के द्वारा मांगी गयी जानकारी का जवाब अभी तक नहीं दिया है। ऐसे में मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

सरकार ने कहा है कि हर हाल में 10 अप्रैल तक आयोग द्वारा मांगी गयी जानकारी का जवाब उपलब्ध कराया जाये, जिससे नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

जानकारी के अनुसार विभागों ने रिक्तियों के विरुद्ध अधियाचना भेजी थी, जिसके बाद संबंधित आयोग ने नियमावली के बिंदुओं पर विभाग से जवाब मांगा था, लेकिन कई विभागों ने जवाब नहीं दिया।

मुख्य सचिव ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया

मामला राज्य सरकार पास पहुंचने के बाद, मुख्य सचिव ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया।

इसके बाद सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा गया। पत्र के माध्यम से सभी विभागों से हर हाल में जवाब देने को कहा गया है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि यह मामला राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष भी आया है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारे मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर निष्पादित करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा भेजे गये जवाब के बाद दोनों आयोग आवश्यक संशोधन करते हुए परीक्षा लेने की कार्रवाई शुरू कर सके।

spot_img

Latest articles

Video : शिल्पा राव और कल्पना सोरेन की जुगलबंदी, गायकी ने बांधा समां, गुनगुनाया ‘टूट जाएगा’…

Shilpa Rao and Kalpana Soren's jugalbandi: बॉलीवुड की मशहूर गायिका और जमशेदपुर की बेटी...

रांची कोर्ट ने जाली नोट कारोबार के आरोपी साहिल उर्फ करण की बेल खारिज

Jharkhand Ranchi News: रांची के अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने जाली नोट...

रांची सदर अस्पताल में 300 नर्सों की हड़ताल, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने दिया भरोसा, तो काम पर लौटीं

Ranchi Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 300 आउटसोर्सिंग नर्सों ने...

खबरें और भी हैं...