JSSC ने लिपिकों के 991 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने लिपिकों के 991 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके लिए बहाली निकाली गई है। राज्य सरकार के दस विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक, निजी सहायक आदि पदों पर नियुक्ति होगी।

इनमें 986 पद नियमित तथा पांच पद बैकलॉग के हैं

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 मई से 19 जून तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से 991 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 986 पद नियमित तथा पांच पद बैकलॉग के हैं।

Share This Article