Latest Newsझारखंडहजारीबाग बड़कागांव गोलीकांड मामले में 22 मार्च को सुनाया जायेगा फैसला

हजारीबाग बड़कागांव गोलीकांड मामले में 22 मार्च को सुनाया जायेगा फैसला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के चर्चित बड़कागांव गोलीकांड मामले में कोर्ट अपना फैसला मंगलवार 22 मार्च को को सुनाएगी। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बड़कागांव गोली कांड से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को गंभीर आरोपों के तहत जेल भेजा गया है। इस मामले में रांची व्यवहार न्यायालय के अपर न्यायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत फैसला सुनाएगी।

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग के बड़कागांव गोलीकांड का मामला वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था। इस मामले में योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर वर्ष 2015 में एनटीपीसी के खिलाफ बड़कागांव, हजारीबाग में कफन सत्याग्रह किया था।

शासन-प्रशासन ने इस आंदोलन खत्म कराने की पूरी कोशिश की थी।कई दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर विधायक निर्मला देवी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प के बाद पहले लाठीचार्ज और फिर पुलिस ने फायरिंग की थी, इसमें कई ग्रामीणों की मौत हो गई थी।

इस मामले में विधायक अंबा के पिता योगेंद्र साव के खिलाफ जिला प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए थे। इनमें से अब तक 11 मामलों में योगेंद्र साव अदालत से बरी हो चुके हैं।

spot_img

Latest articles

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...

JNU में नारेबाजी विवाद, पुलिस में शिकायत, कई छात्रों की पहचान

JNU Sloganeering Controversy : नई दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार...

खबरें और भी हैं...