जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली तीसरी जीत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण अफ्रीका में चल रहे हैं एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी में मंगलवार को झारखंड की बेटी सलीमा टेटे की कप्तानी में खेल रही भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने तीसरे मैच में मलेशिया को 4-0 गोल से पराजित कर पुल के सभी मैच जीते।

भारतीय टीम की ओर से हुए चार गोल में एक गोल झारखंड की संगीता कुमारी ने किए। लगातार विजयी हो रही इस टीम में झारखंड की एक और बेटी ब्यूटी डुंगडुंग भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम इससे पूर्व वेल्स और जर्मनी को भी पराजित कर चुकी है।

भारत का क्वार्टर फाइनल आठ अप्रैल को कोरिया के साथ होगा। भारतीय टीम को हॉकी झारखंड के समस्त प्दाधिकारियो की ओर से बहुत बहुत बधाई।

Share This Article