जस्टिस उत्तम आनंद मर्डर केस : कल पुण्यतिथि के दिन आएगा फैसला

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धनबाद जस्टिस Uttam Anand की मौत 28 जुलाई, 2021 को हुई थी। उनकी इस पुण्यतिथि पर कोर्ट का फैसला आएगा। अदालत के फैसले पर धनबाद समेत पूरे प्रदेश की नजर है।

इस मामले में धनबाद के CBI के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने Speedy Trial किया। पांच महीने में 58 गवाहों का बयान दर्ज किया गया।

सुनवाई के दौरान CBI की क्राइम ब्रांच के स्पेशल पीपी अमित जिंदल ने आरोप पत्र के कुल 169 गवाहों में से 58 गवाहों का बयान दर्ज कराया था। सीबीआई ने दावा किया है कि आरोपित लखन वर्मा एवं राहुल वर्मा ने जानबूझकर जज को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हुई।

क्या था मामला

जज उत्तम आनंद 28 जुलाई, 2021 को घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान रणधीर वर्मा चाैक पर एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मारा था। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

इस घटना का सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। झारखंड सरकार की अनुशंसा पर मामले की जांच CBI को साैंप दी गई।

झारखंड सरकार की SIT ने मामले की जांच की। 20 अक्टूबर को CBI ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए चार्जशीट दायर किया। इसके अलावा ऑटो चोरी एवं मोबाइल चोरी की दो अलग FIR दर्ज की गई।

Share This Article