मांडर विधानसभा उपचुनाव : तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बुधवार तक तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र (Nomination Letter) खरीदा है।

नाम-निर्देशन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों में अगनी तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की और सुभाष मुंडा शामिल है।

मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभ्यर्थी समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय (कमरा संख्या जी-दस ब्लॉक-ए) में नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं।

नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी

सुबह 11:00 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाची पदाधिकारी या सहायक निर्वाची पदाधिकारी के पास नाम निर्देशन पत्र जमा किया जा सकता है।

छह जून तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है, जबकि सात जून को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी (Scrutiny) की जाएगी।

Share This Article