मेयर आशा लकड़ा ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा (Asha Lakra) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी की मजबूती और झारखंड के राजनीतिक हालात पर विशेष चर्चा की।

लकड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बताया कि केंद्रीय योजनाओं के प्रति झारखंड सरकार का रवैया ठीक नहीं है।

राज्य सरकार की मनमानी और अधिकारियों की अफसर शाही के कारण लाभुकों को केंद्रीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है।

Share This Article