नामकुम सीओ के निलंबन की फाइल कार्मिक विभाग को भेजी गई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम के अंचल अधिकारी विनोद प्रजापति (Vinod Prajapati) को निलंबित करने की फाइल भू-राजस्व विभाग ने गुरुवार को कार्मिक विभाग को भेज दिया है। मामला नगर निगम के सफाई कर्मचारी पिंटू कच्छप के साथ मारपीट का है।

उल्लेखनीय है कि 16 मई को बरियातू स्थित आर्मी कैंप के पास सफाई कर्मचारी पिंटू कच्छप सड़क पर नगर निगम की गाड़ी खड़ी कर कचरा उठा रहा था।

इसी दौरान सीओ गाड़ी से वहां से गुजरे। सड़क पर कचरा गाड़ी खड़ी होने के कारण उन्हें डेढ़ मिनट तक रुकना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया

बौखला कर सीओ सफाईकर्मी की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि, बाद में सीओ और पीड़ित सफाईकर्मी के बीच समझौता हो गया लेकिन मुख्यमंत्री के एक्शन पर भू-राजस्व विभाग ने निलंबन की प्रक्रिया को आगे बढा दिया है।

Share This Article