रांची बुंडू NH-33 पर हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो रिम्स में भर्ती

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के NH-33 पर राज दरबार रेस्टोरेंट के समीप दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रांची से बुंडू की ओर आ रही स्कूटी (जेएच01ईके1186) का गलत दिशा में जा रही होंडा शाइन (जेएच 22ए 8217) के साथ सीधी टक्कर हो गयी।

टक्कर इतना तेज थी कि स्कूटी के आगे का भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि होंडा शाइन में सवार मृतक राजु मुंडा ( 27 ) दारुहातु का रहने वाला था।

वह बंजारा बाजार के समीप सीएससी केंद्र चलता था। घायलों में रातु रोड रांची निवासी रोशन तिर्की (33 ) और शिव टोली रामपुर निवासी विवेक कुमार बड़ाइक (32 ) शामिल है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Share This Article