रांची में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, ड्रोन कैमरे से निगरानी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा विसर्जन शोभा यात्रा को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जाएगी।

शोभा यात्रा, झांकी प्रतियोगिता और चैती दुर्गा पूजा शोभायात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर होगी।

त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरे जिले में 283 मजिस्ट्रेट 250 से अधिक पुलिस पदाधिकारी, 2000 से अधिक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से रांची जिले को 10 जोनों में बांटकर 10 जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा में 16 गश्ती दल को लगाया गया है।

सभी गश्त दलों मे मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शोभायात्रा के एस्कॉर्ट के लिए सात मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए हैं। 92 स्थानों पर 92 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सदर अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में 71 और बुंडू अनुमंडल के लिए 9 मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा 33 मजिस्ट्रेट सुरक्षित भी रखे गए हैं। त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी।

इसको लेकर डीसी और एसएसपी के संयुक्त आदेश में कहा गया है कि ऐसे लोगों की पहचान करें। कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

सभी बीडीओ और सीओ को भ्रमणशील होकर ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि रामनवमी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। जैप, रैफ, क्यूआरटी, आईआरबी, होमगार्ड और जिला बल के जवान की तैनाती की गयी है।

Share This Article