Latest NewsझारखंडIAS पूजा सिंघल गिरफ्तार : न्यायलय में पेश करने के बाद भेजा...

IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार : न्यायलय में पेश करने के बाद भेजा जायेगा होटवार जेल

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: IAS पूजा सिंघल और उनके उनके पति अभिषेक झा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने सोमवार को समन जारी किया था।

पति के साथ आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

IAS पूजा सिंघल समन जारी होने के बाद मंगलवार को वे ईडी कार्यालय में हाजिर हुई थीं। दो दिनों की पूछताछ के बाद ED ने गिरफ्तार किया है।

ईडी अधिकारियों ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोत, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नगद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

दोनों को न्यायलय में पेश करने की तैयारी

पूजा सिंघल खूंटी में मनरेगा के धन के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।

पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी ने उनके कारोबारी पति अभिषेक झा का भी बयान दर्ज किया जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई।

बता दें कि पूजा सिंघल की गिरफ़्तारी के थोड़ी देर बाद पति अभिषेक झा को भी गिरफ्तार किया गया है।

दोनों का मेडिकल भी हो गया है, सदर अस्पताल के डॉक्टर जांच करने पहुंचे। डॉक्टर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

अब से थोड़ी देर में दोनों को ED कार्यालय लेकर टीम निकलेगी। दोनों को न्यायलय में पेश करने की तैयारी चल रही है, जिसके बाद उन्हें होटवार जेल भेजा जायेगा।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...