छत्तीसगढ़ में रेल दुर्घटना, इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतरे, हटिया-पुणे एक्सप्रेस का समय बदला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के इंजन समेत सात डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। यह रेल दुर्घटना रायगढ़ जिला के जमगांव रेलवे स्टेशन पर हुई।

हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस दुर्घटना की वजह से झारखंड के हटिया स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन हटिया-पुणे एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।

22:05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिरेलमेंट की वजह से 28 मार्च 2022 को ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 20:05 बजे के स्थान पर दो घंटे विलंब से अर्थात 22:05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी।

Share This Article