रांची DC ने EVM वेयर हाउस का किया निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त (DC) छवि रंजन ने बुधवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम के ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने इस दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, मेरी मड़की एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये। सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी ली।

उपायुक्त ने कहा कि ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा।

उल्लेखनीय है कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

Share This Article