झारखंड

रांची नगर आयुक्त ने किया सरना स्थलों का निरीक्षण

इस तरह उन्होंने विशेष साफ सफाई अभियान का जायजा लिया

रांची: सरहुल पर्व के मद्देनजर रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार (Commissioner Mukesh Kumar) ने शनिवार को शहर के प्रमुख सरना स्थलों का निरीक्षण किया।

इस तरह उन्होंने विशेष साफ सफाई अभियान का जायजा लिया।साथ ही सभी प्रमुख अखाड़ों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर नगर निगम की टीम प्रमुख सरना स्थलों और शहर के अलग-अलग स्थलों पर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है।

जहां पर किसी भी तरह की कोई कमी पाई जा रही है, वहां नगर निगम के तरफ से व्यवस्थित कराया जा रहा है।

दीवारों पर परंपरागत कलाकृतियां बनवाई गई हैं।

सरना स्थलों को रमणीक बनाने के लिए दीवारों पर परंपरागत कलाकृतियां बनवाई गई हैं। साथ ही सरहुल शोभायात्रा में शामिल सभी सम्मानित नागरिकों के लिए नगर निगम मुफ्त पेयजल एवं उनके आने-जाने के लिए मुफ्त नगर बस सेवा उपलब्ध करा रही है।

इनमें रांची रेलवे स्टेशन से नामकुम और टाटीसिलवे, सिरमटोली चौक से बिरसा चौक, सिरमटोली चौक से कटहल मोड़, सिरमटोली चौक से कांके और सिरमटोली चौक से बूटी मोड़ है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker