रांची श्री महावीर मंडल की महा अष्टमी शोभायात्रा आज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति आठ अप्रैल को महाअष्टमी की शोभायात्रा निकालेगी। शोभायात्रा में हजारीबाग, उड़ीसा, बंगाल के ताशा पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा एवं कोषाध्यक्ष मनोज नायक के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शोभायात्रा रात सात बजे से डोरण्डा के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाएगी, जो विभिन्न अखाड़े को लेते हुए शिव मंदिर महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद समाप्त होगी।

शोभायात्रा घाघरा से प्रारंभ होगी, जो कुसई, कुम्हार टोली, 56 सेट होते तुलसी चौक पहुंचेगी।

Share This Article