Homeझारखंडरानी चिल्ड्रेन अस्पताल मामला : निदेशक को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट...

रानी चिल्ड्रेन अस्पताल मामला : निदेशक को अग्रिम जमानत देने से कोर्ट ने किया इंकार

spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त प्रकाश झा (Prakash Jha) की अदालत ने शनिवार को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

राजेश कुमार की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कोर्ट ने डॉ राजेश को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है।

डॉ राजेश के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने वाले मृत के परिजनों की ओर से रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अविनाश पांडेय ने कोर्ट में बहस की।

बहस के दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के बच्चे को रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई, लेकिन उसके बावजूद मृत बच्चे को इलाजरत बताकर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से पांच लाख रुपये के बिल का भुगतान कराया।

बच्चे की मौत दो दिन पहले हो गई थी

इस घटना को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ था। इसके बाद परिजनों के द्वारा अस्पताल प्रबंधन और डॉ राजेश कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

प्राथमिकी में डॉ राजेश और अस्पताल प्रबंधन पर ठगी सहित कई गंभीर आरोप लगाये गये है।

शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चा लकवा पीड़ित है और उसके दाया हाथ में लकवा का लक्षण है। इस वजह से बच्चे का हाथ सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

डॉ राजेश ने बताया कि न्यूरो फिजिशियन बुलाकर इलाज करवा रहे हैं। फिर मौत के बाद परिजनों के हंगामे पर डॉ राजेश ने लिखित रूप से परिजनों को बताया कि रांची में न्यूरो फिजीशियन नहीं है, जिस वजह से बच्चे की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि बच्चे की मौत दो दिन पहले हो गई थी। इसके बावजूद इलाज के नाम पर पैसा की ठगी की गई।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...