लोहरदगा में बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाये जाने की दूसरी घटना: रघुवर दास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने लोहरदगा में रामनवमी मेले में हुई हिंसक घटना की कड़ी भर्त्सना की।

उन्होंने रविवार को कहा कि पिछले दो सालों में लोहरदगा में बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाये जाने की दूसरी घटना है।

इसके अलावा रांची सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी बहुसंख्यक समाज को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन सांप्रदायिक ताकतों के आगे हेमंत सरकार नतमस्तक है।

दास ने डीजीपी से फोन पर बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Share This Article