झारखंड के छह IPS का तबादला, अनीश गुप्ता बने रांची के DIG

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने गुरुवार को राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

जैप एक के कमांडेंट अनीश गुप्ता को रांची का डीआईजी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात जारी कर दी है।

जैप एक के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित अनीश गुप्ता को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए रांची का डीआईजी और चाईबासा एसपी अजय लिंडा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए कोल्हान डीआईजी बनाया गया है।

मुकेश लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है

इसके अलावा दीपक कुमार सिन्हा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी होमगार्ड और शम्स तबरेज को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी बजट बनाया गया है।

साथ ही पलामू एसडीओ के पद पर पदस्थापित के विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर और रांची कोतवाली एएसपी के पद पर पदस्थापित मुकेश लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

Share This Article