समाज को हर परिस्थिति में जागरुक और एकजुट रहना होगा: सुदेश महतो

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि समाज को हर परिस्थिति में जागरुक और एकजुट रहना होगा।

आज का दिन उन अनगिनत बलिदानों को स्मरण करने और उनके संघर्षों को याद करने का दिन है, जिनके त्याग, समर्पण और शहादत से हमें आज़ादी मिली।

ब्रिटिश हुक़ूमत के खिलाफ़ आज़ादी की लड़ाई में हमारे वीर शहीदों का योगदान बहुत बड़ा है, लेकिन इतिहास के पन्नों में जगह बहुत कम।

सरकार और इतिहासकारों ने हमारे वीर शहीदों की शौर्य गाथा के साथ इंसाफ नहीं किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत एवं उनकी शौर्य गाथा को पूरा देश जाने, इसमें 70 साल से भी ज्यादा का वक़्त लग गया।

एकजुटता से ही विकास संभव है

महतो सोमवार को झारखण्ड के वीर सपूत नीलांबर-पीतांबर के बलिदान दिवस पर मोरहाबादी में खरवार भोगता विकास संघ द्वारा आयोजित शहादत समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत कठिन है। समाज को तोड़ना आसान है। लेकिन जोड़ना उतना ही कठिन है, जो समाज जितना संगठित है, वो उतना ही उन्नत और विकसित है।

एकजुटता से ही विकास संभव है। हमारी लड़ाई अपने राज्य, अपने समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए है, जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की तैयारी करनी होगी। हमें झारखण्डी विचारों को एकजुट करना होगा।

उन्होंने कहा कि वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का जो बिगुल फूंका, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Share This Article