मास्क पहनना अनिवार्य करे राज्य सरकार: संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को चिट्ठी लिखकर चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की है।

सांसद सेठ ने कहा कि चौथी लहर ने देश में दस्तक दे दी है। कई राज्यों में महामारी से बचाव के लिए तमाम उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है।

झारखंड में भी कोरोना की चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पूर्व की तरह मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के उन तमाम जरूरतों को सुदृढ़ किया जाए, जिससे कि विषम परिस्थिति में महामारी से मजबूती के साथ निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं और अन्य आवश्यक उपकरणों की यथाशीघ्र आपूर्ति की जाए।

Share This Article