घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को वापस किया जाए: राजीव रंजन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि देश का है हाल, भाजपा मालामाल और जनता बेहाल। उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी की यह मांग है कि मूल्यवृद्धि को अविलंब वापस किया जाए।

उन्होंने कहा कि कल महंगाई की एक और क़िस्त जनता को दी गई। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये और बढ़ गए। इससे पहले 22 मार्च को भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे।

बीते 45 दिन में एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये बढ़ा दी गयी। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 60 दिन में 457.50 रुपये बढ़ गए।

रिजर्व बैंक ने भी रेपो रेट बढ़ा कर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दिया है

प्रसाद ने बताया कि मार्च से लेकर अब तक 37 दिन हो गए हैं। इस वित्तीय वर्ष की, अभी तक आपको अंडर रिकवरी और सब्सिडी के आंकड़े नहीं दिखे होंगे। जारी ही नहीं किए। क्योंकि, कुछ है ही नहीं दिखाने के लिए।

प्रवक्ता ने कहा कि यह आंकड़ा स्पष्ट है कि जो 23 करोड़ लोगों को यूपीए ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया था, ना केवल वो 23 करोड़ वापस गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं, बल्कि 14 करोड़ उसमें और बढ़ चुके हैं।

मौजूदा समय में रिजर्व बैंक ने भी रेपो रेट बढ़ा कर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दिया है।

Share This Article