Latest Newsझारखंडकार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी: राजेश ठाकुर

कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी: राजेश ठाकुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत रांची महानगर कांग्रेस की ओर से सोमवार को पुराने विधानसभा के सभागार में एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी।

पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में लोग पार्टी से जुडेंगे। ठाकुर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस से सफर करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद अपने सहयोगियों के बदौलत ही पाया हूं।

इसलिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं का मैं हमेशा आदर करता हूं। उनके स्वाभिमान को कभी ठेस नहीं पहुंचेगी यह मैं वादा करता हूं।

बंधु तिर्की, महानगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी वरीय नेताओं की सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस के खिलाफ संगठन में रहते हुए बयानबाजी करने वाले लोगों पर सीधी कार्रवाई की जाए, चाहे वो मंत्री हो सांसद या विधायक।

कार्यकर्ताओं की मांग पर कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के पार्टी में वापसी पर संगठन में किसी भी तरह की जिम्मेवारी नहीं देने देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से प्रस्ताव पारित कराया गया कि प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ समानांतर संगठन चलाने की कोशिश करने वाले एवं बयानबाजी लोगों पर अविलंब कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, महानगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...