Latest NewsUncategorizedराज्यसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से होगा एक उम्मीदवार : हेमंत सोरेन

राज्यसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन से होगा एक उम्मीदवार : हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन से राज्यसभा के लिए एक ही उम्मीदवार होगा।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मिलकर राज्यसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो और कांग्रेस की ओर से संयुक्त उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं है। राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का प्रत्याशी कौन होगा इसकी घोषणा रांची में होगी।

उन्होंने कहा कि हमारा पावर हाउस रांची है। इसलिए घोषणा भी रांची में ही होगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हो गयी है। बहुत जल्द इसकी घोषणा होगी।

भाजपा राज्य सरकार की जड़ें खोदने में लगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लोग हमारी जड़ें खोदने में लगे हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आयी त्रासदी के बाद जिस तरह से हमारी सरकार ने राज्य को पटरी पर लाया है यह उन्हें पच नहीं रहा है।

अब तो भाजपा खुलेआम यह ऐलान कर रही है कि जबतक वे हमारी सरकार को नहीं गिराएगी तब तक चैन से नहीं बैठेगी। इस तरह का बयान भाजपा की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को राज्य की जनता ने चुना है। जनता ने हम पर विश्वास कर बहुमत दिया है और सरकार चलाने का आदेश दिया है। किसी के बयान से सरकार बनती बिगड़ती नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में ईडी तो घुसी है मनरेगा के रास्ते लेकिन वो जाना कहीं और चाहते हैं।

मनरेगा में घोटाला चतरा और खूंटी जिला में हुई थी लेकिन मेरी जानकारी में मनरेगा घोटाले की जांच को लेकर ईडी के लोग या पदाधिकारी उस जिले में गए भी हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 25-26 दिनों से ईडी जांच कर रही है लेकिन उनके वेबसाइट पर जांच में क्या मिला, किस-किस पर कार्रवाई हुई इसकी कोई सार्वजनिक जानकारी आधिकारिक रूप से देश की जनता के समक्ष नहीं रखा गया है।

spot_img

Latest articles

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...

JNU में नारेबाजी विवाद, पुलिस में शिकायत, कई छात्रों की पहचान

JNU Sloganeering Controversy : नई दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार...

खबरें और भी हैं...

JPSC ने जारी किया 2026 का संभावित परीक्षा कैलेंडर, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

JPSC releases Tentative Exam Calendar for 2026: झारखंड के हजारों प्रतियोगी छात्रों के लिए...

पाकिस्तान से भारत को खुली आतंकी धमकी, लश्कर चीफ ने मंच से उगला जहर

Open Terrorist Threat to India from Pakistan : पाकिस्तान की धरती से एक बार...

वोटर लिस्ट संशोधन में मौतों का आरोप, ममता बनर्जी जाएंगी सुप्रीम कोर्ट

Mamata Banerjee to move Supreme Court: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)...