Latest Newsझारखंडझारखंड के टाटानगर होकर Bihar-UP के लिए चलेंगी तीन Holi Special Trains

झारखंड के टाटानगर होकर Bihar-UP के लिए चलेंगी तीन Holi Special Trains

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रेलवे ने होली पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। झारखंड के टाटानगर होकर तीन होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

रेलवे ने टाटा-छपरा, शालीमार-गोरखपुर और शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। शालीमार-गोरखपुर और शालीमार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन टाटानगर होते हुए जाएगी।

टाटानगर-छपरा होली स्पेशल (ट्रेन नंबर 08181) 17 मार्च को दोपहर 12:15 बजे टाटानगर से खुलेगी और 18 मार्च को रात दो बजे छपरा पहुंचेगी।

उधर से छपरा-टाटानगर स्पेशल (ट्रेन नंबर 08182) छपरा से रात 12:50 बजे खुलेगी और शाम चार बजे टाटानगर पहुंचेगी।

होली पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

यह टाटानगर होते हुए दरभंगा जाएगी। ट्रेन नंबर 02827 शालीमार स्टेशन से 16 मार्च को दिन के 3:40 बजे खुलेगी और शाम 7:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

17 मार्च को सुबह 10:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02828 दरभंगा से 17 मार्च की रात 9:05 बजे खुलेगी और 18 मार्च को सुबह 10:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

यह दिन के 3:15 बजे शालीमार पहुंचेगी। इसका ठहराव खड़गपुर, टाटानगर, जसीडीह, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर है।

शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 02883 शालीमार से 16 मार्च को रात 8:20 बजे खुलेगी। शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02884 गोरखपुर से 20 मार्च को दोपहर 1:40 बजे खुलेगी और 21 मार्च को सुबह 9:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस ट्रेन का टाटानगर, पुरुलिया, भोजुडीह में स्टॉपेज है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...