झारखंड में कई जजों की ट्रांसफर पोस्टिंग, जानें कौन कहां गए

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने हाइकोर्ट की अनुशंसा पर न्यायाधीशों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। इस संबंध में शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार रांची के अपर न्यायायुक्त रामकांत मिश्रा का स्थानांतरण करते हुए कुटुम्ब न्यायालय देवघर दायित्व सौंपा गया है।

जिला सत्र न्यायाधीश सह पीठासीन पदाधिकारी जमशेदपुर संजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुमका, जिला अपर सत्र न्यायाधीश धनबाद राजीव आनंद को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय लातेहार दायित्व सौंपा गया है।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय लोहरदगा का दायित्व सौंपा गया है।

इनके अलावा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी को स्थानांतरित करते हुए प्रथम न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोडरमा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमितेश लाल को स्थानांतरित करते हुए प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय जमशेदपुर, प्रथम न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनुज कुमार देवघर को स्थानांतरित करते हुए पीठासीन पदाधिकारी बोकारो श्रम न्यायालय के लिए सेवा श्रम विभाग को दी गयी है।

अपर प्रधान न्यायाधीश गिरिडीह अरविंद कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय के पद पर नियुक्त करने के लिए सेवा श्रम विभाग को दी गयी है।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरायकेला अजित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पीठासीन पदाधिकारी झारखंड वक्फ न्यायाधिकरण रांची के पद पर पदस्थपित करने के लिए सेवा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को दी गयी है।

Share This Article