रांची हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी खिलाड़ियों का शुरू हुआ ट्रायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को हॉकी झारखंड की ओर से बरियातू स्थित हॉकी स्टेडियम में राज्य की महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया।

इसमें झारखंड के कुल 51 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि 51 महिला हॉकी खिलाड़ियों का आपस में मैच कराया गया। इनमें से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इन 26 खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी और उनमें से बेहतर 18 महिला हॉकी खिलाड़ियों को झारखंड टीम से चयनित कर छह से 17 मई तक भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में खेलने का अवसर दिया गया।

Share This Article