द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज गौरवान्वित: अर्जुन मुंडा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज गौरवान्वित है। वे आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज एक आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति पद पर आसीन होने जा रही हैं।

दूसरी तरफ 2014 के बाद से मोदी सरकार (Modi government) के फैसलों के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगों तक विकास कार्यक्रमों को पहुंचाया गया है। विशेष कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक प्रावधान के आधार पर कई कार्यक्रम लोगों तक पहुंचाए गए हैं।

आजाद भारत में पहली बार आया ऐसा ऐतिहासिक क्षण : समीर उरांव

समीर उरांव ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार एक ऐतिहासिक क्षण (Watershed Moment) आया है। पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया और देश की जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च स्थान पर पदस्थापित हुई हैं।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा और NDA के सभी नेताओं का आभार जताया।

Share This Article