रांची नगर निगम इलाके में सभी घरों में निःशुल्क दिया जाएगा वाटर कनेक्शन, होल्डिंग नंबर अनिवार्य

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक घरों में नियमित जलापूर्ति सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में उत्पन्न समस्या एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझावों पर कार्य करने के लिए नगर आयुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई।

इस अवसर पर बैठक में नगर आयुक्त कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी घरों में जल संयोजन निःशुल्क दिया जाएगा।

जल-संयोजन लेना अनिवार्य होगा एवं कनेक्शन लेने के लिए नागरिकों का होल्डिंग नम्बर भी अनिवार्य होगा।

जुडको एल एंड टी एवं जिंदल अपने-अपने क्षेत्र में वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तथा कार्य के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखेंगे।

सभी वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे

सभी वार्ड के जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जल-संयोजन लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कई और दिशा निर्देश दिया।

बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, कार्यपालक अभियंता गौतम सिन्हा, सभी वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे।

Share This Article