झारखंड में होली के दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें मौसम अपडेट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूरे झारखंड में 19 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाएंगे। होली में मौसम सुहाना रहने के आसार है।

हालांकि, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। मंगलवार को रांची में तेज धूप रही।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार झारखंड के हजारीबाग, गढ़वा, रामगढ़, कोडरमा, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार सहित अन्य इलाकों में आने वाले तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाएंगे।

झारखंड के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ठंड खत्म हो जाएगी और गर्मी बढ़ने के आसार है।

अगले चार दिनों का तापमान

15 मार्च- अधिकतम 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस

16 मार्च- अधिकतम 34 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस

17 मार्च- अधिकतम 34 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस

18 मार्च- अधिकतम 34 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस

19 मार्च- अधिकतम 35 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस

Share This Article