Homeझारखंडन्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी फैयाज अंसारी

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ISIS का संदिग्ध आतंकी फैयाज अंसारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) से गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंकी फैयाज अंसारी (Fayaz Ansari) को गुरुवार को NIA रांची की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उसे गुरुवार को लोहरदगा के New Road Area से इंटेलिजेंस ब्यूरो, नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी (Raid) कर गिरफ्तार किया।

मूल रूप से बिहार का रहने वाला है फैयाज अंसारी

जानकारी के मुताबिक NIA ने फैयाज अंसारी के पास से कई डिजिटल एविडेंस (Digital evidence) जब्त किए हैं। इससे उसके ISIS से संपर्क होने के पुख्ता जानकारी मिली है।

वह डार्क नेट के माध्यम से ISIS आतंकियों के संपर्क में था। लोहरदगा में वह पिछले दो महीनों से रह रहा था और अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था। NIA की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी।

फैयाज अंसारी (Fayaz Ansari) मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वर्तमान में वह लोहरदगा के मिल्लत कॉलोनी में रहता है। उसके पिता फिरोज अंसारी BSNL में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने फैजान अंसारी के ISIS के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार किया। NIA ने उसके लैपटॉप की तलाशी ली तो उसमें से कई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स बरामद किए गए।

फैयाज लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पढ़ाई करने गया था

जांच में पता चला कि वह लगातार देश और विदेश के ISIS एजेंट से संपर्क साधे हुए था। उसके इशारे पर वह लगातार काम कर रहा था। खुफिया एजेंसी को उसके पास से कई भड़काऊ वीडियो, पेन ड्राइव (Inflammatory Video, Pen Drive) सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसी की एक टीम लोहरदगा में ही इसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है। लोहरदगा में कई युवाओं को भड़का कर ISIS के साथ काम करने के लिए इसने कई युवाओं को राजी भी कर लिया था।

फैयाज दो साल पहले लोहरदगा से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) पढ़ाई करने गया था। यहीं वह ISIS के संपर्क में आया। इसके बाद लोहरदगा लौटने के बाद आतंकी गतिविधियों में लग गया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...