Latest Newsक्राइमरांची में गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार और...

रांची में गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के नामकुम थाना पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय उर्फ मोनू शामिल है। इनके पास से पांच पिस्टल, 127 जिंदा गोली, एक पिस्तौल और अमन साहू गिरोह का 15 पीस पर्चा बरामद किया गया।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को नामकुम थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रांची के एसएसपी और लातेहार के एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य मोहम्मद शाहरुख और आकाश राय को गिरफ्तार किया गया।

जबकि गिरोह का एक सदस्य कुंदन कुमार गिरी भागने में सफल रहा।  एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में लातेहार पुलिस की टीम भी शामिल थीं।

गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि शहर के कुछ लोगों की हत्या कर दहशत फैलाने और लेवी वसूलना इनका उद्देश्य था।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को चतरा पुलिस ने अमन साहू गिरोह के छह अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी टंडवा थाना क्षेत्र से हुई थी।

गिरोह के सदस्य लातेहार के फुलवसिया रेलवे साइडिंग पर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। योजना बनाने के क्रम में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से छह पिस्टल , छह मैगजीन, 60 गोलिया, तीन मोबाइल, दो चोरी की बाइक, मोबाइल चार्ज करने वाला एक पावर बैंक, पेन कार्ड, आधार कार्ड ,एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया था।

राज्य के कोयलांचल में अमन साहू गिरोह का उत्पात बढ़ा है। अन्य आपराधिक गिरोह की तुलना में अमन साहू गिरोह का उत्पात लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग के कोयलांचल क्षेत्र में बढ़ा है।

अमन साहू वर्तमान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार रांची में बंद है और यहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है।

अमन के जेल में बंद होने के बावजूद भी उसकी सक्रियता कम नहीं हुई है। जेल से ही अपने गिरोह के अपराधियों को दिशा निर्देश दे रहा है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...