Latest Newsझारखंडबदलते समय के साथ कार्यपालिका के कामकाज में जरूरी बदलाव लाना हाेगा:...

बदलते समय के साथ कार्यपालिका के कामकाज में जरूरी बदलाव लाना हाेगा: अर्जुन मुंडा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में हुई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए।

बदलते समय और अपेक्षाओं के साथ कार्यपालिका के कामकाज में जरूरी बदलाव लाना हाेगा।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निर्धारित समय सीमा के अंदर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा।

जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाए।

बैठक के दौरान कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान अलग अलग मसलों पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी राय रखी।

बैठक के दौरान अलग अलग विभागों के अधिकारियों ने विभाग से संबंधित मामलों में जवाब दिया। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विधायक सीपी सिंह और रांची सांसद संजय सेठ ने पीडीएस दुकानदारों की मनमानी और गरीबों को अनाज ना मिलने का मुद्दा उठाया। इस सवाल के जवाब में अफसर फंसते नजर आए।

सीपी सिंह के सवाल पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जब पक्ष रखना शुरू किया तो सीपी सिंह बेहद नाराज हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप उन्हें बेवकूफ ना समझें।

यदि उनके आरोप गलत साबित हुए तो वे तत्काल राजनीति से संन्यास ले लेंगे। यदि नहीं तो अफसर तुरंत अपना इस्तीफा लिखें।

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक काफ़ी अहम मानी जाती है।

इस बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित वैसी योजनाओं पर चर्चा हुई जिसमें केंद्र की सीधी हिस्सेदारी है।

कुल 36 योजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें मनरेगा , दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई विषय शामिल थे।

बैठक के दौरान अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की ओर से जनहित से ताल्लुक रखने वाले कई अहम मसलों को उठाया गया।

जिला प्रशासन का संज्ञान दिलाया गया। उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे।

काम नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अपनी बैठक में सभी मसलो पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने की बात कही गई।

बैठक में लोकसभा सदस्य संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, विधायक सुदेश कुमार महतो, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक बंधु तिर्की, कांके विधायक समरी लाल, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा और उप विकास आयुक्त विशाल सागर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...