राज्य में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा: बाबूलाल मरांडी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

इसके विरोध में यह हूल का शंखनाद है। राज्य में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। इससे साहिबगंज सहित पूरे राज्य की जनता आक्रोशित है।

मरांडी शनिवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित हूल का शंखनाद महाधरना को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में दलित उत्पीड़न, खनिज सम्पदा की लूट, गिरती कानून व्यवस्था, व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

हूल का शंखनाद महाधरना में झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य नेता महाधरना में उपस्थित थे।

इससे पूर्व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य नेताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराम अम्बेडकर और रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Share This Article